Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

देखिए तस्वीरें पौड़ी का कंडोलिया पार्क बना पर्यटक स्थल, DM डीएस गबरियाल के प्रयास ला रहे रंग

Uttarakhand


पौड़ी का कंडोलिया पार्क बना पर्यटन स्थल

पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी गढ़वाल के डीएम धिराज सिंह गबरियाल का विज़न और कोशिशें रंग ला रही हैं। होम स्टे से लेकर शहरी सौन्दर्यकरण और पार्क निर्माण जैसी योजनाओं के कार्यों की सराहना हो रही है।

पौड़ी के डीएम धिराज सिंह गबरियाल कंडोलिया पार्क में

पौड़ी के ख़िरसूं क्षेत्र में पर्वतीय शैली में होम स्टे का निर्माण करवाकर डीएम डीएस गबरियाल ने काफी सराहनीय पाई थी।

कंडोलिया पार्क में बना पर्यटक भवन

कंडोलिया पार्क को नई रंगत देकर आकर्षक पर्यटक स्थल बनाया गया है। जिसका सीएम त्रिवेंद्र रावत द्वारा लोकार्पण किया जाना है।

रंग बिरंगे फव्वारे भी लगाए गए हैं कंडोलिया पार्क में

पौड़ी का कंडोलिया पार्क शांत वातावरण के लिए लोगों की पसंद रहा है लेकिन इस पार्क में व्यवस्थाएं ठीक नहीं थीं। अब डीएम धिराज सिंह गबरियाल के प्रयासों से एक सुंदर पर्यटक स्थल के रूप में ये पार्क उभर कर सामने आया है।

सीएम द्वारा पार्क के लोकार्पण अवसर पर लाइटिंग

जिसमें होमस्टे के साथ ही म्यूज़िक शावर भी तैयार किये गए हैं। ये कंडोलिया पार्क लोगों को आकर्षित कर रहा है।

पार्क के उद्घाटन के लिए की गई लाइटिंग

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पौड़ी जनपद के संयुक्त चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। साथ ही पौड़ी में माल रोड का शिलान्यास, शहर के अपर बाजार को हैरिटेज स्ट्रीट के रूप में विकसित किए जाने की योजना का शिलान्यास किया जाएगा।

कंडोलिया पार्क को बच्चों और बड़ों के लिए तैयार किया गया है

कलेक्टेट भवन का रेस्टोरेशन एवं कलेक्टेट परिसर के लैंडस्केपिंग कार्य, बासा होम स्टे द्वितीय, पटेलिया नर्सरी में काॅटेज निमार्ण योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।