Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू थल सेना के नए उप प्रमुख नियुक्त, एक मई को संभालेंगे पदभार

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

लेफ्टिनेंट जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू को थलसेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया है। बग्गावल्ली सोमशेखर राजू एक मई 2022 को पदभार ग्रहण करेंगे। बग्गावल्ली सोमशेखर राजू को 15 दिसंबर 1984 को जाट रेजिमेंट में कमीशन किया गया था।

38 साल के अपने शानदार करियर के दौरान बीएस राजू ने सेना मुख्यालय में कई महत्वपूर्ण रेजिमेंट, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों में शामिल रहे हैं। थल सेना के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, राजू LAC पर चीन के साथ गतिरोध के दौरान डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस की नियुक्ति कर रहे थे।

जरनल बीएस राजू एक क्वालिफाइड हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं। उन्होंने सोमालिया में यूएनओएसओएम-2 ऑपरेशन के रूप उड़ान भर चुके हैं। इसके अलावा वह जाट रेजीमेंट के कर्नल भी हैं। लेफ्टिनेंट जनरल राजू ने भारत में सभी महत्वपूर्ण करियर कोर्सेस में भाग लिया है और वे रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज, यूनाइटेड किंगडम में एनडीसी भी कर चुके हैं।

उन्होंने नेवल पोस्टग्रेजुएट स्कूल, मॉन्टेरी, संयुक्त राज्य अमेरिका में काउंटर टेररिज्म में एक स्पेशल मास्टर प्रोग्राम की डिग्री भी हासिल की है। सेवा में उनके शानदार योगदान के लिए, उन्हें उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और युद्ध सेवा मेदा से सम्मानित किया गया है