Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

न्यायालय से अंतिम फैसला भी राहुल जी के पक्ष में आएगा : यशपाल आर्य

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून। big news today उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और मोदी सरनेम मानहानि मामले में सजा पर उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने पर उन्हें बधाई दी।

आर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के इस फैसले के बाद न्यायपालिका में लोगों का विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि न्यायालय से अंतिम फैसला भी राहुल गांधी के पक्ष में आएगा और देश में लोकतंत्र मज़बूत होगा।

यशपाल आर्य ने जोर देकर कहा कि भाजपा की राहुल गांधी को रोकने की हर कोशिश नाकाम होगी। जिस तरह करीब 134 दिन लम्बी कानूनी जंग के बाद राहुल जी को राहत मिली है, उसी तरह यह मामला एक दिन स्वत: समाप्त हो जाएगा और सत्य की जीत होगी।