Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

युवाओं का भविष्य संवारने के लिए कांग्रेस ही विकल्पः नवप्रभात

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को अल्पसंख्यक बाहुल्य पंचायत ढालीपुर में जन संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पार बस्ती के 45 परिवारों के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया गया। पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने कहा कि युवा भाजपा सरकार से निराश हो चुके हैं।
अब युवाओं का भविष्य संवारने के लिए कांग्रेस ही विकल्प है। युवा समझ चुके हैं कि रोजगार कांग्रेस सरकार ही देगी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार का गठन होते ही युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री ने 45 परिवारों के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया। बताया कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वालों में मिट सिंह, संजय मलखान, शिवचंद, मदन लाल, अशोक कुमार, रूप चंद, अर्जुन, शिव चंद, राकेश, बलजीत, राजू, शहजाद, मित्र सिंह, नंदराम, फूल सिंह, सोनू कश्यप, भगवान सिंह, मन्नू, बलवंत, तालिब, मोहित, अनीस, रबि, मुन्नी देवी, ज्ञानवती, सियाराम, सोना देवी, शकुंतला देवी, गुड्डी देवी, जीना देवी, प्रीतम सिंह आदि शामिल रहे।