Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

विधायक तस्लीम अहमद जी, आजाद चौक से हरिद्वार बाईपास तक सड़क बनवा तो रहे हो, लेकिन क्वालिटी की खुद मॉनिटरिंग करना

Dehradun


Consulting Editor: Mo Faheem ‘Tanha’

नजीबाबाद (बिजनौर)। BIG NEWS TODAY पिछले लगभग डेढ़ – दो साल से टूटी पड़ी आजाद चौक से हर्षवाड़ा होते हुए हरिद्वार बाईपास मालन नदी तक जाने वाली सड़क का मामला अब निर्णायक मोड़ पर है। नजीबाबाद विधानसभा की इस लाइफलाइन सड़क के नवीनीकरण – चौड़ीकरण की स्वीकृति को लेकर विधायक हाजी तस्लीम अहमद ने लखनऊ में एक बार फिर प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान से मुलाकात की है।

प्रमुख सचिव ने इसी वित्तीय वर्ष में स्वीकृति का आश्वासन दिया है, लेकिन अब असली सवाल स्वीकृति से बड़ा है – गुणवत्ता। विधायक तस्लीम अहमद लंबे समय से इस सड़क के नवीनीकरण कराने को लेकर लखनऊ सचिवालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनकी मेहनत रंग भी ला रही है। लेकिन अब सवाल ये है कि कहीं ऐसा न हो जाए कि वर्षों में बनने वाली सड़क कुछ महीनों में ही टूटने लग जाए और फिर से गड्ढे दिखाई देने लगें। इस सड़क का इसलिए भी मजबूत होना जरूरी है क्योंकि इसपर हरिद्वार रोड का हैवी ट्रैफिक भी गुजरता है और लोकल वाहनों का आवागमन तो है ही।

नजीबाबाद की जनता का कहना है कि सड़क बनना ही काफी नहीं, सड़क टिकाऊ बनना जरूरी है। अक्सर देखा जाता है कि खानापूर्ति के लिए घटिया मटेरियल से सड़क बना दी जाती है जो कुछ महीने में ही उखड़ने लग जाती है और फिर उसे बनने की प्रक्रिया और औपचारिकताएं पूरी होने में सालों लग जाते हैं। इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए।

स्थानीय लोगों की मांग है कि विधायक जी इस निर्माण की खुद जिम्मेदारी लें और मॉनिटरिंग करें –

– सड़क की मोटाई और मटेरियल मानक के अनुसार हो
– पानी निकासी के लिए सही ड्रेनेज बने
– निर्माण के दौरान गुणवत्ता की जांच हो

नजीबाबाद विधायक तस्लीम अहमद ने बाईपास सड़क के साथ ही सैदपुरी संपर्क मार्ग, सेंट मेरी स्कूल मार्ग, करौली-नारायणपुर रतन मार्ग और पत्थरगढ़ किला मार्ग जैसे अन्य खस्ताहाल मार्गों को भी जल्द स्वीकृत करने की मांग भी रखी है, जिसपर प्रमुख सचिव ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *