Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
ऋषिकेश(Big news today)। मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सडक से करीब 100 मीटर नीचे गधेरे में जा गिरी। इस भीषण बस हादसे में लगभगठ 9 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 26 अन्य घायल बताए जा रहे है। बस में लगभग 30-35 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। बताया जा रहा है कि बस हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग जा रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के पास हरिद्वार से जोशीमठ जा रही सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 32 लोग सवार थें। जिनमें से नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। रेस्क्यू अभियान की निगरानी के लिए क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर और थाना प्रभारी मुनिकीरेती भी मौके पर मौजूद रहे।
इस दर्दनाक हादसे में करीब 26 लोग घायल हुए हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस, गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकी का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। इसके साथ ही एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया।
एसडीआरएफ की टीमों ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और फायर सर्विस के जवान भी रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे। घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई। एसडीआरएफ इंचार्ज कविंद्र सजवाण ने पूर्व में बताया कि बस में लगभग 32 से 33 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 26 लोगों के घायल होने की जानकारी है, जबकि नौ लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि विश्वनाथ सेवा की यह बस सुबह 3.30 बजे हरिद्वार से रवा




