Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.
bjp siddhart agarwal

सौरभ थपलियाल भी जीतेंगे और सभी 100 वार्डों में भाजपा रचेगी जीत का इतिहास: सिद्धार्थ अग्रवाल

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने वार्ड 26 झंडा बाजार व वार्ड 27 धामा वाला प्रत्याशी वैभव अग्रवाल व प्रियंका आनंद के साथ घर-घर जाकर वोट की अपील की। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ ने कहा कि देहरादून महानगर का प्रमुख बाजार इन्हीं दो वार्ड के बीच आता है।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ ने कहा कि आज का व्यापारी भली भांति यह जानता है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र में  मोदी सरकार व राज्य में  धामी सरकार की  नीतियों एवं योजनाओं से वह संतुष्ट है। महानगर देहरादून का व्यापारी पूर्ण रूप से भाजपा के साथ रहा है और आने वाले समय में भी साथ रहेगा। भाजपा निश्चित तौर पर महानगर देहरादून से महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल  और 100 के 100 वार्डों में जीत सुनिश्चित कर इतिहास रचने जा रही है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री पूनम शर्मा, वरिष्ठ नेता गोपालपुरी, सबीना सिद्दीकी, अक्षत जैन, अंकुर जैन ,गौरव सहगल, रईस अंसारी आदि मौजूद रहे।