Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“प्रदेश में आज विकास कार्य एक विशेष समुदाय एवं वर्ग के लिए ही सीमित होकर रह गए”: मायावती

Uttarakhand


फोटो: बसपा सुप्रीमों मायावती

सहारनपुर (रिपोर्ट: अशोक कुमार)

सहारनपुर में बसपा सुप्रीमों मायावती ने सभा को संबोधित किया है। पिछले पांच वर्षों में मायावती किसी भी मुद्दे पर खुलकर कम ही बोलीं हैं। चुनाव की बिसात पर वो सहारनपुर में वोट की अपील करने आईं थीं। उन्होंने कहा कि अपने बल पर ही लड़ेगी चुनाव बहुजन समाज पार्टी। देखिये मायावती के संबोधन की कुछ खास खास बातें।

अपने संबोधन में कहा कि 2007 की तरह ही फिर से उत्तरप्रदेश में लहराएगा बसपा पार्टी का परचम।

सभी विपक्षी पार्टियों के खिलाफ जमकर बोली बसपा सुप्रीमो मायावती।

कहा कि प्रदेश में आज विकास कार्य एक विशेष समुदाय व वर्ग के लिए ही सीमित होकर रह गए।

सहारनपुर के शब्बीर कांड के बाद जब पार्लियामेंट में मुझे नही सुना गया। तो मैंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया।: मायावती

आरक्षण का भी लाभ नही मिल पा रहा। सरकारी नौकरी में भी आरक्षण के पद भरे नही गए हैं।: मायावती
प्रदेश में महिलाओं बेटियों का उत्पीड़न बढा है। आज गरीबी ,बेरोजगारी बढ़ी है।गैस व डीजल के दाम भी बढ़े हैं।
मायावती ने कहा कि यह सब सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है। कोरोना महामारी में जनता की हालत और बहुत बुरी हो गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में BSP की सरकार आने पर बेरोजगारी और गरीबी को दूर करने के कार्य किया जाएगा।