Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की तिरंगा यात्रा पर किया कटाक्ष

Dehradun Uttarakhand


रुद्रपुर/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू कर दिया है। भाजता का यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र भट्ट पहली बार रुद्रपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शिरकत की. तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लोगों से अपील करते हुए लोगों से घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान किया है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस की तिरंगा यात्रा पर भी जमकर कटाक्ष किया. कांग्रेस की तिरंगा यात्रा पर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा देखना होगा की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के घरों में तिरंगा लगता है या नहीं. उन्होंने कहा तिरंगा किसी राजनीतिक दल का नहीं है.