Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो उत्तराखंड यात्रा’ पर बीजेपी की टिप्पणी, प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट बोले “पहले अपने नेताओं को तो एक मंच पर जोड़ ले कॉंग्रेस…”

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

कांग्रेस की उत्तराखंड में शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर बीजेपी ने कटाक्ष किया है । बीजेपी प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा है कि कांग्रेस पहले अपने कुनबे को तो जोड़ ले बाद में फिर भारत जोड़ो यात्रा की तरफ ध्यान दें। वीरेंद्र बिष्ट ने कहा है कि भारत एक ही है और जुड़ा हुआ है। बिष्ट ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो उत्तराखंड यात्रा’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि चमोली के माणा गांव में कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा अभियान की शुरुआत में ही कई नेता नहीं जुड़े तो फिर भारत जोड़ो अभियान की क्या सार्थकता है, उन्हें पहले अपने नेताओं को एक मंच पर जोड़न चाहिए। बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस खुद भारत जोड़ने वाले बीजेपी सरकार के प्रयासों का विरोध करती रही है। कांग्रेस ने कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध किया जबकि वह अखंड भारत की संकल्पना के तहत भारत को एक सूत्र में पिरोने के लिए उठाया गया कदम था। इसके बावजूद कांग्रेस ने धारा 370 हटाए जाने का विरोध किया, इसलिए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का कोई औचित्य नहीं है।