Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लैंसडौन में मौसम विभाग की ओर से स्थापित डॉप्लर मौसम रडार का किया लोकार्पण

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: लैंसडौन में स्थापित रडार उत्तराखंड के कई जनपदों के मौसम की निगरानी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे मौसम और आपदाओं से संबंधित सटीक जानकारी मिल सकेगी। यह बात केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को लैंसडौन में मौसम विभाग की ओर से स्थापित डॉप्लर मौसम रडार का लोकार्पण करते हुए कही।

टिप इन टॉप स्थित मौसम विभाग के नवनिर्मित कार्यालय परिसर में इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय मौसम विभाग दिल्ली व देहरादून की ओर से किया गया। रिजिजू ने कहा कि लैंसडौन का डॉप्लर रडार आपदाओं के पूर्व अनुमान की सटीक जानकारी देगा। जिससे आपदा पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि देश ने विज्ञान के क्षेत्र में विश्व में विशिष्ट पहचान बनाई है। आज देश की गिनती विश्व के ताकतवर देशों में होती है।

लैंसडौन के इस डॉप्लर रडार की क्षमता 100 किमी. एयर डिस्टेंस की है। जिससे बारिश, बादलों की गति की तत्काल जानकारी मिल सकेगी। इस मौके पर आपदा सचिव डा़ रंजीत सिन्हा, मौसम विभाग देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह रावत, क्षेत्रीय निदेशक चरणजीत सिंह, गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर वीएम चौधरी, उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी आदि मौजूद रहे।