Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

स्पीकर ऋतु खंडूडी भूषण ने सीएम धामी से की मुलाक़ात !

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के प्रथम सत्र शुरू होने से पूर्व उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया|

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि पहली बार महिला विधानसभा अध्यक्ष सत्र को संचालित करने जा रही है| मुख्यमंत्री ने सत्र के सफलतम संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को अपनी शुभकामनाएं दी|