Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बढ़ा भाजपा का कुनबा, पीके अग्रवाल और लक्ष्मी समेत कई लोग भाजपा में शामिलब

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: विकास नगर कांग्रेस कमेटी को बड़ा झटका लगा हैं, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पछुवादून जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने पति पीके अग्रवाल समेत बीजेपी का दामन थाम लिया हैं, उनके साथ ही साथा पछवादून जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने लक्ष्मी अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस से निष्कासित कर दिया हैं.

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में पीके अग्रवाल और लक्ष्मी अग्रवाल के साथ सैकड़ों की संख्या में पछवादून क्षेत्र के लोग भाजपा में शामिल हुए। एक ओर जहां यह लोग भाजपा में शामिल हुए हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने एक बयान जारी कर इन दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।