Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

टीबी शिविरों में 123 की हुई स्क्रीनिंग

Dehradun Uttarakhand






अब तक 124 शिविरों में 3848 लोगों के चेस्ट एक्स-रे व स्क्रीनिंग हुई
 रुद्रप्रयाग। क्षय रोग के खात्में के लिए स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में गत 24 मार्च से शुरू हुए 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर अभियान के तहत शनिवार को तीन स्थानों पर आयोजित टीबी कैंप में 123 मरीजों की स्क्रीनिंग व एक्स-रे किए गए।

वहीं, जिला चिकित्सालय में आयोजित एक कार्यक्रम 10 क्षय रोगियों को पोषाहार किट का वितरण किया गया। जिला क्षय अधिकारी डाॅ. कुणाल चौधरी ने बताया कि 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान के तहत शनिवार को अगस्त्यमुनि ब्लाक के अंतर्गत सुमेरपुर में आयोजित कैंप में 37, जखोली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम थापला में आयोजित कैंप में 53 व ऊखीमठ ब्लाक के अंतर्गत नाला में 33 ग्रामीणों के चेस्ट एक्स-रे व स्क्रीनिंग की गई। बताया कि गत 24 मार्च से अब तक 124 गांवों में आयोजित शिविरों में 3842 के एक्सरे व टीबी स्क्रीनिंग की गई है।

बताया कि निक्षय शिविर अभियान के तहत टीबी रोग को लेकर संवदेनशील आबादी (पूर्व टीबी से पीड़ित मरीजों, टीबी रोगियों के घरेलू संपर्कजनों, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों, कुपोषित, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति मधुमेह से पीडित व्यक्तियों) में नि-क्षय शिविर आयोजित जा रहे हैं।

 वहीं, जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में हंस कल्चरल सेंटर के माध्यम से 10 क्षय रोगियों को पोषाहार किट का विवरण किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम प्रकाश द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र के रूप में किए जा रहे सहयोग के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। उन्होंने टीबी के खात्में के लिए संस्था के सामाजिक उत्तरदायित्व के भाव की सराहना की। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. शैलेंद्र द्विवेदी, पूनम किमोठी, डीपीएस एनटीईपी सुनील राणा, डीईओ एनटीईपी सतीश नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *