Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कॉठ–कांवड़ यात्रा: सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय, मीट की दुकानें बंद कराने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Dehradun Uttarakhand


 

Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

कॉठ (Big news today)। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने थाना परिसर में डीजे संचालकों, मीट विक्रेताओं तथा ढाबा संचालकों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। और धारा 168 बीएनएसएस के नोटिस तामिल कराये।

बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि कांवड़ मार्ग एवं मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर स्थित सभी मीट की दुकानों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले तत्काल बंद कर दिया जाए। साथ ही डीजे संचालकों को निर्देश दिए गए कि डीजे की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए। यदि किसी डीजे की आवाज निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान थाना प्रभारी ने विद्युत विभाग के एसडीओ सचिन रस्तोगी एवं अवर अभियंता अरविंद गुप्ता से भी वार्ता कर कांवड़ मार्ग की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर लगे सभी ट्रांसफार्मरों का भौतिक सत्यापन कराया जाए, उनकी बैरीकेडिंग सुनिश्चित की जाए तथा नीचे लटक रहे बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराया जाए, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया के निर्देश पर एसडीओ विद्युत सचिन रस्तोगी एवं अवर अभियंता अरविंद गुप्ता ने विभागीय कर्मचारियों के साथ कांवड़ मार्ग पर ट्रांसफार्मरों एवं विद्युत लाइनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक कमियों को दूर करने का कार्य तत्काल शुरू करा दिया गया, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *