Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कॉंग्रेस को झटका: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पकड़ा कमल का फूल, बीजेपी मुख्यालय में ली सदस्यता

Uttarakhand


देहरादून

किशोर उपाध्याय ने कोंग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का कमल पकड़ लिया है। सुबह सवेरे ही बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ले ली। बीजेपी मुख्यालय में चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने किशोर उपाध्याय को बीजेपी की सदस्य्ता दिलाई। किशोर उपाध्याय कोंग्रेस में पिछले दिनों से पदों जे हटाये जाने की कार्यवाही का सामना कर रहे थे, साथ ही कई वर्षों से वे हाशिये पर चल रहे थे। अब माना जा रहा है बीजेपी किशोर उपाध्याय को टिहरी सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है।