Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

चम्पावत सीट से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने स्पीकर को इस्तीफा सौंपा, अब सीएम धामी लड़ेंगे इस सीट से चुनाव

Uttarakhand


देहरादून 21 अप्रैल| चंपावत विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मंजूर कर लिया गया|

स्पीकर आवास पर विधायक कैलाश गहतोड़ी एवं अन्य नेतागण (फोटो)
देखिये वीडियो

इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल मौजूद रहे|

Photo: विधायकी से स्पीकर को इस्तीफा सौंपते हुए कैलाश गहतोड़ी

विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर पहुंचकर विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा| इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित करते हुए कैलाश चंद्र गहतोड़ी के इस्तीफे को स्वीकार करने की घोषणा की|