Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पशु विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच के बाद ही केदारनाथ भेजे जा रहे हैं घोड़े-खच्चरः सौरभ बहुगुणा

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


देहरादून। BIG NEWS TODAY : श्रीकेदारनाथ धाम में पैदल यात्रियों के लिए घोड़े-खच्चरों के बीमार होने के मामले में पशुपालन विभाग ने गंभीर रुख अपनाया है। लगातार बात उठने के बाद घोड़े – खच्चरों के लगातार स्वास्थ्य परीक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है। रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर शनिवार को 311 स्वस्थ घोड़ा-खच्चरों को श्री केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। इन सभी घोड़ा-खच्चरों का संचालन पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में किया गया। पैदल मार्ग पर यात्रियों को बैठाकर ले जा रहे घोड़ा-खच्चरों की कई स्थानों पर स्वास्थ्य की जांच कर आगे यात्रा पर भेजा गया।

" श्री केदारनाथ यात्रा को सुचारू रूप से चलाने और सुगम बनाने हेतु पशुपालन विभाग प्रतिबद्ध एवं संकल्पित है। ":- सौरभ बहुगुणा, पशुपालन मंत्री, उत्तराखंड सरकार

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बीमार घोड़ा-खच्चरों का संचालन किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद यात्रा पैदल मार्ग पर पिछले दिनों इनके संचालन पर रोक लगा दी गई थी। बीते शुक्रवार को पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में स्वस्थ घोड़ा-खच्चरों का संचालन शुरू किया।

शनिवार 10 मई को 311 स्वस्थ घोड़ा-खच्चरों का श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर संचालन किया गया। इसके लिए चार स्थानों पर बुकिंग केंद्र बनाए गए। लिंचोली 38 , केदारनाथ 20 , गौरीकुंड 232 और भीमबली में 21 घोड़ा-खच्चरों की बुकिंग दर्ज हुई। जिसके बाद 311 स्वस्थ घोड़ा-खच्चरों को आगे यात्रा पर भेजा गया।