Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बिग ब्रेकिंग: कुम्भ में कोरोना नियंत्रण के कड़े उपाय करने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने मुख्यसचिव को लिखा पत्र

Uttarakhand


देहरादून

कुम्भ में कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाने या ना लाने वाले मामले में सरकार को दुबारा सोचना पड़ सकता है। कुम्भ में कोरोना नियंत्रण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

*केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने मुख्य सचिव उत्तराखंड को पत्र लिखा है कि कुंभ मेले के दौरान Covid19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कड़े उपायों की सख्त जरूरत है।*

बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव और सीएम के बीच अभी इसपत्र को लेकर वार्ता होनी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के इस पत्र से कुम्भ में कोविड नेगेटिव रिपोर्ट जैसे नियम को लेकर सरकार को दुबारा सोचना पड़ सकता है। कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ये पत्र काफी अहम है