Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

गंगोत्री में प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की मदद के लिए की मोबाइल टीम तैनात

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: गंगोत्री मार्ग पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की मदद के लिए मोबाइल टीम तैनात कर दी है। तीर्थयात्रियों को पीने का पानी, बिस्किट, ग्लूकोज, भोजन व्यवस्था एवं एम्बुलेंस के साथ जरूरत पड़ने पर मेडिकल टीम तीर्थयात्रियों का चेकअप और फर्स्ट एड दे रही है। यमुनोत्री धाम से रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों का जत्था गंगोत्री धाम को आने से रामलीला मैदान, भटवाड़ी रोड, नेताला, मनेरी, भटवाड़ी, गंगनानी, सुक्की, झाला, हर्षिल, धराली, भैरवघाटी से गंगोत्री तक वाहनों को रुक रुक कर आगे भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि गंगोत्री मार्ग पर वाहनों का दवाव बढ़ने पर तीर्थयात्रियों को पानी समेत अन्य जरूरी मदद की एवं मोबाइल टीमों को मदद के निर्देश दिए गए। तीर्थयात्रियों हेतु नजदीकी होटल, ढाबों में निःशुल्क भोजन की व्यवस्था एवं कुछ जगह भंडारे लगाए जा रहे हैं।