Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-:सेना में भर्ती के बदलेंगे नियम, पहले केवल चार साल सेवा करने का मिलेगा मौका, फिर प्रदर्शन के आधार पर होगा चयन जानिए पूरी ख़बर?

Uttarakhand


Big News Today

देश में अब सेना की भर्ती के लिए भारत सरकार नई प्रक्रिया लाने जा रही है। इस प्रक्रिया का नाम है ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ जिसके तहत युवाओं को 4 साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा। फिर सभी को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। इसके बाद एक और प्रक्रिया अपनाई जाएगी। आइए जानते हैं सेना भर्ती की नई प्रक्रिया के बारे में यहां सबकुछ…

क्या है टूर ऑफ ड्यूटी/अग्निपथ योजना
टूर ऑफ ड्यूटी/अग्निपथ योजना के तहत तीन सेवाओं – थल सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती की नई प्रणाली में कुछ आमूल-चूल परिवर्तन प्रस्तावित किए गए हैं। जिसके तहत भर्ती किए गए सैनिकों में से 100 प्रतिशत चार साल बाद सेवा से मुक्त किए जाएंगे और फिर 25 प्रतिशत को पूर्ण सेवा के लिए पुनः सूचीबद्ध किया गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक टूर ऑफ ड्यूटी के अंतिम प्रारूप पर बहुत चर्चा हुई है और कुछ नए सुझाव प्रस्तावित किए गए हैं और उन्हें स्वीकार किए जाने की संभावना है। नई भर्ती योजना की घोषणा अब किसी भी दिन होने की उम्मीद है।

पहले वाला भर्ती प्रस्ताव और भी था जटिल
बता दें कि इससे पहले जो प्रस्ताव लाया गया था उसके तहत तीन साल की सेवा के बाद कुछ प्रतिशत सैनिकों को ही सेवा मुक्त करने की बात थी। इसके अलावा पांच साल बाद बचे सैनिकों को सेवा से मुक्त करने की बात कही गई थी। इसके बाद फिर 25 फीसदी सैनिकों की पूर्ण अवधि के लिए वापसी की बात कही गई थी।

ये है नया प्रस्ताव
अब चार साल की संविदा सेवा समाप्त होने के बाद 100 फीसदी सैनिकों को सेवा मुक्त किया जाएगा। फिर इसके 30 दिनों की अवधि के बाद उनमें से 25 फीसदी को वापस बुला लिया जाएगा और शामिल होने की एक नई तारीख के साथ सैनिकों के रूप में फिर से भर्ती किया जाएगा।

सेना में देरी से भर्ती होने के कारण चिंतित हैं युवा
बता दें कि सेना में भर्ती में देरी को लेकर युवाओं में काफी चिंता और निराशा है। युवाओं को डर है कि भर्ती की घोषणा होने तक उनकी आयु-सीमा समाप्त हो सकती है। हालांकि, अब यह उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द ही सेना में बड़े स्तर की भर्ती की घोषणा कर सकती है। सरकार जल्द ही सेना भर्ती के लिए टूर ऑफ ड्यूटी योजना की घोषणा कर सकती है।