Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने औद्यानिक उद्यम मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा, उत्तराखंड औद्यानिक परिषद की ओर से 17 से 19 नवंबर को औद्यानिक उद्यम मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें बागवानी क्षेत्र के उद्यमी, स्वयं सहायता समूह की ओर से विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान मंत्री ने औद्यानिक उद्यम मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मेले को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। औद्यानिक परिषद राज्य में औद्यानिक एवं अन्य पर आधारित स्टार्टअप व्यावसायियों को बढ़ावा देने और उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के लिए मेले का आयोजन कर रहा है।

कार्यक्रम में उद्यान, रेशम, चाय बोर्ड, जड़ी-बूटी संस्थान, सगंध पौधा केंद्र का भी सहयोग लिया जाएगा। मेला आयोजित करने के संबंध में मंत्री ने टेलीफोन के माध्यम से राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड केंद्र सरकार से कार्यक्रम में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने अफसरों को सेब के उन्नत उत्पादन के लिए कश्मीर व हिमाचल और उन्नत पुष्प उत्पादन व टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हॉलैंड का दौरा करने के निर्देश दिए।