Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दीपक गैरोला चौकी प्रभारी जोगीवाला टीम द्वारा अवैध स्मैक के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

11:00 gm अवैध स्मैक के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

   *पुलिस उप महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत  मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर  रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान को सफल बनायें जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर महोदया*  के निर्देशानुसार, *क्षेत्राधिकारी  नेहरू कॉलोनी महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी* द्वारा थाना क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित कर टीम बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया ।

    इसी क्रम में  *थाना नेहरू कॉलोनी* पुलिस द्वारा दौराने गस्त दिनांक 13/01/2022   को नंदादेवी कॉलोनी बद्रीपुर जोगीवाला के पास  से 03 व्यक्तियों को कार सहित

अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उक्त तीनों व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम नशा करने के आदी हैं कुछ स्मैक हम पीते हैं और बाकी को हम अधिक मूल्य पर बेच देते हैं यह स्मैक हम तीनों खरीद कर लाए थे और यहां पर आकर इसको बेचने जा रहे थे,।
बरामदगी विवरण
अभियुक्त (1) बलविंदर उर्फ बग्गा से 5:40gm अवैध स्मैक व 5000 rs नकद।
(2)-सुखदीप से 2:95gm अवैध स्मैक
(3) नरेश कुमार से 2:65gm अवैध स्मैक।
एक बलेनो कार NO UK 07 DR 9465

तीनों अभियुक्तों से कुल 11:00 gm अवैध स्मैक बरामद हुई।
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में धारा 8/ 21/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा

गिरफ्तार अभियुक्त

(1)- बलविंदर उर्फ बग्गा पुत्र स्व 0 अर्जुन सिंहउम्र 45 वर्ष निवासी C/0 राम सिंह निवासी बंजारावाला थाना पटेल नगर ।देहरादून स्थाई पता क्वालिटी चौक लुधियाना पंजाब ।
(2)-सुखदीप पुत्र कलवंत निवासी दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी उम्र 30 वर्ष।
(3)-नरेश कुमार पुत्र प्रकाश प्रजापति निवासी दीपनगर निकट हरा पुल थाना नेहरू कॉलोनी उम्र 27 वर्ष।

पुलिस टीम
1 उ0 नि0 दीपक गैरोला चौकी प्रभारी जोगीवाला।
2- कां075 सोवन सिंह
3-का0549 राकेश कुमार
4-कां01626 विनोद बंगारी
5- कानि0विजय ADTF team
6-कानि0 आशीष राठी