Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बिग ब्रेकिंग :- आज भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका,लैंसडाउन से बीजेपी विधायक दिलीप रावत थाम सकते है कांग्रेस का दामन

Uttarakhand


Big News Today

उत्तराखंड राज्य की राजनीति में फिर घमासान ।कांग्रेस आज बीजेपी को दे सकेती है बड़ा झटका ।लैंसडाउन से विधायक दिलीप रावत आज कांग्रेस का दामन थाम सकते है ।आज दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी है जिसमें कांग्रेस के तमाम नेता दिल्ली में ही मौजूद रहेंगे ।ऐसे में दिलीप रावत की जॉइनिंग आज ही दिल्ली में हो सकती है।सूत्रों के मुताबिक मिल रही जानकारी के अनुसार बीजेपी लैंसडाउन से हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति रावत को चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है हरक सिंह रावत को इसकी जानकारी भी दी जा चुकी है ।ऐसे में दिलीप रावत भाजपा के इस फैसले की भनक लगने के बाद से खासे नाराज हैं। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात भी की है। हरीश रावत से भी उनकी मुलाकात हुई है ऐसे में कांग्रेस के पास लैंसडाउन से लड़ने के लिए एक मजबूत चेहरा दिलीप रावत के रूप में मिल जाएगा।