Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

धामी कैबिनेट की बैठक हुयी ख़त्म इन मुद्दों पर लगी मुहर पढ़े

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हो गयी है। हालांकि, धामी सरकार की यह अंतिम मंत्रीमंडल की बैठक संपन्न हुई है। जिसमें तमाम विषयों पर चर्चा किया गया है। यही नहीं, मंत्रिमंडल की बैठक में 40 से ज्यादा प्रस्तावो पर मुहर लगी है। जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है।

विधवा ,,बुजर्ग पेंशन में इजाफा 1500 रुपए हुई
शिक्षा मित्रों को अब 15 हज़ार रुपए से 20 हज़ार रुपए हुए
आंदोलनकारियों को सरकारी सेवा में आरक्षण पर माननीय राज्यपाल से दोबारा सम्पर्क करेगी
कृषि व उधान विभाग के एकीकरण के लिए सहमति मामला सीएम को रेफर

पुरानी पेंशन मामले में एक विजप्ती के आधार पर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में जो एक समय नियक्ति हुई है या बाद में
सभी को एक समान पेंशन मिलेगी

शुगर मिलों में मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाएगी।
पेयजल निगम और संस्थान में भी पेंशन को लेकर चर्चा।
गंगोलीहाट को बनाया जाएगा नगर पालिका।
प्राइवेट गार्ड सुरक्षा नियमावली 2021 को मंजूरी।
राज्य की स्वास्थ्य नीति को किया गया प्रत्याक्षित।
फाइनेंशियल हैंडबुक नियमावली- 2018 में किया गया संशोधन।
लैंडस्लाइड एंड लिटिगेशन सेंटर उत्तराखंड में स्थापित पर मुहर।
सभी पूर्व सैनिकों को अब नहीं देना होगा हाउस टैक्स।
बिल्डिंग बायलॉज में किया गया संशोधन, पर्यटन के दृष्टिगत लिया गया है निर्णय।
हल्द्वानी और हरिद्वार में बनाए गए 500 बेड के अस्पताल को मार्च 2022 तक के लिए दिया गया एक्सटेंशन।
प्रदेश के 94 बगीचो की व्यवस्था को सुधारने के लिए इसे तीन कैटेगरी में बांटकर डिपार्टमेंटल/लीज पर देने पर चर्चाए अंतिम फैसले के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

शिक्षा मित्रों को 15000 की जगह ₹20000 मिलेगा मानदेय राज्य में 112 आयुर्वेदिक चिकित्सालय में 224 डॉक्टरों के पदों को मंजूरी