Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भाजपा सरकार पर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल

Dehradun Uttarakhand






कोटद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज कोटद्वार स्थित हिंदू पंचायत धर्मशाला, झंडा चौक में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि कर भाजपा सरकार ने आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन, व्यापारी, किसान एवं मध्यम वर्ग प्रभावित हो रहा है, जबकि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं दिख रही है।


इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार सुरेन्द्र सिंह नेगी ने भी प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, पलायन, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं एवं शिक्षा व्यवस्था गंभीर चिंता का विषय हैं। श्री गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। अंकिता भंडारी प्रकरण, चंपावत घटना एवं अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सम्मान और सुरक्षा की बात करने वाली सरकार आज बेटियों को सुरक्षित वातावरण देने में विफल साबित हुई है।


पत्रकार वार्ता के दौरान नेताओं ने अग्निवीर योजना को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने सेना में भर्ती होकर देशसेवा का सपना देखने वाले युवाओं की उम्मीदों को प्रभावित किया है। दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास नेगी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण, पूर्व अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व प्रमुख गीता नेगी, महानगर महिला अध्यक्ष सुधा असवाल, प्रीति, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रमोहन खर्कवाल, कमलेश्वरी देवी, दमयंती रावत, सोनिका नेगी, जानकी बुड़ाकोटी, शहनाज़ शमशीर, कार्यालय सचिव राजीव कपूर, सेवादल महानगर अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल सिंह गुसाई, ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा राजीव जखमोला , कुंवर सिंह रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष बृजपाल सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया नीरज बहुगुणा, संरक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित राज , महामंत्री मानेश्वर सिंह सैनी, संरक्षक विजय माहेश्वरी, पूर्व सैनिक अनिल वर्मा, प्रदेश सचिव राजा आर्य, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस द्वारीखाल शुभम सुयाल जी, अनुज रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत, नगर प्रवक्ता राकेश शर्मा, सुनील थापा, विनोद नेगी, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया अनिल, जिला अध्यक्ष एनएसयूआlई, शिवम भूषण, चंद्रमोहन सिंह, सुल्तान सिंह, देवेंद्र सिंह नैथन, राजन चार्ल्स, पार्षद एम.एम., मनदीप सिंह, पवन नेगी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *