Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी का नया अन्दाज़ यहाँ बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नज़र आए

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चुनावी आपाधापी के बीच कुमायूं दौरे से लौटते हुए देहरादून में बच्चों के साथ हल्के फुल्के अंदाज में फूटबाल खेलते नज़र आए। इस दौरान उन्होने खिलाड़ियों से उनके हाल चाल पूछे, हौसला बढ़ाया। इस बीच फुटबॉल खेल रहे पर प्रफुल्लित खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री जी के साथ सेल्फी भी ली।

रविवार को मुख्यमंत्री कपकोट, द्वाराहाट और जागेश्वर विधानसभा विधानसभा क्षेत्र के दौरे से शाम को देहरादून वापिस लौटे। इस बीच जीटीएस हेलिपेड़ के पास महिंद्रा ग्राउंड में बच्चो को फूटबाल खेलता देखकर उन्होंने अपनी फ्लीट रुकवा दी। उन्होंने खेल मैदान में मौजूद युवाओं और बच्चों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। उन्होने पीएम मोदी के खेलों इंडिया मुहिम की जानकारी देते उनका हौसला भी बढ़ाया। खेल मैदान में फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ी वह बच्चे सीएम को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए और उनके साथ जमकर सेल्फी ली। वहाँ मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के इस अंदाज़ की जमकर तारीफ भी की।