Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर से की मुलाकात

Dehradun Haridwar Uttarakhand


हरिद्वार/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: (राहुल कुमार), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वर से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सीएम धामी ने गंगा दशहरा की बधाई देते हुए कहा कि आज मां गंगा का अवतरण दिवस है. आज के दिन ही मां गंगा अवतरित हुई थी.


मुख्यमंत्री इसके बाद ओम घाट पहुंचे, जहां उन्होंने पंचस्नान किया तथा देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुये मां गंगा से आशीर्वाद लिया।  


इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

har