Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड बोर्ड 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी, इस दिन शुरू होगी परीक्षा

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड बोर्ड ने वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेंगी। शुक्रवार को उत्तराखंड विधालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सभागार में माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड आरके कुंवर की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में परीक्षा कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। निदेशक की अनुमति के बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया।

निदेशक कुंवर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होंगी, जो 5 अप्रैल तक चलेगी। इसी तरह इंटर की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। एक से 28 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी। परीक्षा का मूल्यांकन 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होगा।