Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हार के बहाने ढूंढ रही कांग्रेस:चौहान

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा पोस्टल बैलेट को लेकर जारी विडीयो पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस हताशा की स्तिथि में है और अब वह ऐसे माध्यमों का सहारा ले रही है। सेना को राजनीति से दूर ही रखा जाय तो अच्छा है,लेकिन कांग्रेस इसमें भी पीछे नहीं। चौहान ने कहा कि पहले वीडियो की प्रमाणिता साबित किये बगैर ऐसे आरोप प्रत्यारोप से बचा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना के पोल पर ऐसा आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस हमेशा से ही सैनिको के मामले में कितनी शिष्ट और आदर करती रही है यह देश जनता है। श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस यह जानती है कि जनता उसके बहकावे में नहीं आयी और अब ऐसे हथकंडे अपना रही है,लेकिन उसे इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला हैं। उन्होंने कहा कि अपनी संभावित हार को देखते हुए कांग्रेस अब ईवीएम के बाद पोस्टल बैलेट तक पहुची है और यह उसकी निराशा है।