Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

लैंसडौन से चुनाव हारी हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: चुनाव लड़ रहीं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को हार का सामना पड़ा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के मैदान में होने से सबकी निगाहें इस सीट पर लगी थीं। अनुकृति के टिकट के चक्कर में हरक सिंह रावत को भाजपा से विदा होना पड़ा था।

पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं इस बार लैंसडौन से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं। हरक सिंह रावत पर बहू को जीत दिलाने के साथ-साथ कांग्रेस को बहुमत दिलाने का दायित्व भी है।अनुकृति के टिकट की घोषणा के साथ ही उनका विरोध शुरू हो गया था।