Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

SSP देहरादून के आदेश पर जनता को जागरुक करने के लिए मुख्य मार्गों पर साइन बोर्ड लगाए गए देखिए

Uttarakhand


यातायात पुलिस देहरादून BNT TEAM

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी यातायात के दिशा-निर्देशन तथा निरीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में सड़क सुरक्षा एवं यातायात के प्रति आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से दिनांक 28/29.09.2021 को देहरादून क्षेत्रान्तर्गत मुख्य – मुख्य चौकों / मार्गों पर यातायात पुलिस देहरादून द्वारा साईन बोर्ड (लेफ्ट टर्न फ्री रखें , नो पार्किंग, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, हाई बीम पर वाहन ना चलाएं ) लगाये गये। इसी क्रम में यातायात पुलिस देहरादून द्वारा अन्य चौक / मार्गों का चिन्हीकरण करते हुये जन-जागरुकता हेतू आवश्यक साईन बोर्ड लगाये जायेंगे