Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले : सीएम

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’

देहरादून (NEHA GOYAL )। देहरादून में भाजपा गढ़वाल संभाग के जिलाध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड राज्य के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। जिनकी भूमिका संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में अहम होती है।

मुख्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि वे निरंतर जनता के बीच रहें और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके।

कार्यकर्ताओं से मिशन-2027 की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने और पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ जनसेवा में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *