कांठ। मोहर्रम के ताजियों को लेकर थाना कांठ परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की और ताजिये दारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परंपरागत रास्तों से ही मोहर्रम के ताजिए निकालने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थित ताजियेदारों व सभ्रांत लोगों को संबोधित करते हुए एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने कहा कि मोहर्रम के ताजिए परंपरागत रास्तों पर ही निकालने हैं। किसी तरह की कोई नई परंपरा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा अगर कोई समस्या है तो बता दें, ताकि समय रहते समस्या का निस्तारण कराया जा सके। पुलिस क्षेत्र अधिकारी शुभम पटेल ने कहा कि जिन गांवों में ताजियों के जुलूस निकालते हैं सभी ताजियेदार इस बात का पूरी तरह ध्यान रखें कि किसी गांव या शहर मोहल्ले में किसी तरह की कोई नई परंपरा ना हो।
मोहर्रम के ताजिए के रास्ते में यदि कोई बिजली का तार पेड़ या अन्य किसी तरह की कोई समस्या है तो अभी बता दें ताकि उसे समस्या का निस्तारण कर दिया जाए। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह, कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, मुकेश माहेश्वरी, साबिर हुसैन, इकबाल अहमद, जुल्फिकार, खलील अहमद, सुलेमान, साजिद, नासिर, इदरीश, रईस, राकेश कुमार आदि क्षेत्र के संभ्रांत लोग ताजियादार मौजूद रहे।



