Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मालगाड़ी से कटे युवक के शव की हुई शिनाख्त

Dehradun Uttarakhand






कांठ। गुरुवार की देर शाम एक अज्ञात युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई थी जिसकी शिनाख्त थाना क्षेत्र के ग्राम नींगूं नंगला निवासी भूपेंद्र उर्फ कलुवा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के उपरांत युवक का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है।


          गुरुवार की देर शाम 7:00 बजे करीब एक अज्ञात युवक की ग्राम अहमदपुर नंगला के निकट रेलवे ट्रैक डाउन लाइन पर खंभा संख्या 1423/ 21-23 किलोमीटर के पास एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आकर मृत्यु हो गई थी। शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर सुरक्षित रखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने नींगूं नंगला के प्रधान पति अनिल से संपर्क कर उसका समस्त विवरण बताया।


पुलिस की सूचना पर उसके परिजन ग्रामीण राम सिंह बिश्नोई, प्रधान पति आदि घटनास्थल पर पहुंच गये जिसके सर का मामूली हिस्सा कटने से मौत हो गई थी ।परिजन एवं ग्रामीणों ने उसकी पहचान ग्राम अहमदपुर नींगू नंगला निवासी कलुवा पुत्र महिपाल उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई।

जानकारी के अनुसार वह अपने घर से गुरुवार की शाम 6:00 बजे के करीब अपने खेत पर निकल गया था। पुलिस ने मृतक की विधिक कार्रवाई उपरांत पोस्टमार्टम कराया। मृतक का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था जिसके एक चार वर्ष एवं डेढ़ वर्ष के बेटे हैं। मृतक के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *