Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

एसडीएम ने योग दिवस के सम्बंध में ली बैठक

Dehradun Uttarakhand






कांठ। तहसील कांठ में एसडीएम ने तहसील के अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक ली और 21 जून को होने वाले योग दिवस के बारे में उन्हें जागरूक किया।


         एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने योग दिवस से सम्बंधित बैठक में कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ्य और निरोग रहता है। योग सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी, अधिकारी योग का अभ्यास करें। इसके साथ ही उन्होंने योग प्रशिक्षक को बुलाकर योग करने के तरीके भी सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सिखाए। एसडीएम ने कहा कि योग करने से बहुत से असाध्य रोग भी ठीक हो जाते हैं। इसके साथ ही तहसीलदार राजकुमार सिंह ने भी योग के बारे में विस्तार से बताया और सभी कर्मचारियों अधिकारियों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने कार्यालय में योग करें और योग करने के लिए सभी लोगों को जागरुक भी करें।

इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह पाल, अवनीश कुमार, निशा, अमित कुमार, अंकुश कुमार, अंकित कुमार, शराफत हुसैन, नितिन कुमार, सचिन कुमार आदि कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *