BIG NEWS TODAY : (Report: Noor) वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं जिसके दृष्टिगत सभी राजनैतिक पार्टियां चुनावी रणनीति समेत संगठन विस्तार को लेकर अपनी तैयारीयों में जुट गई हैI

इसी क्रम में देहरादून महानगर महिला कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार को लेकर तैयारियां तेज कर दी है, उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने जानकारी देते हुए बताया है की उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने संगठन विस्तार को लेकर काम करना शुरू कर दिया हैI
उन्होंने बताया कि महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापर के अगुआई में महानगर कमेटी और बूथ कमेटी का गठन किया है, जिसमे देहरादून महानगर के 50 वार्डो मे अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत महासचिव और सचिव नियुक्त किए हैं, जिनको महानगर महिला कांग्रेस संगठन की और से आने वाले समय मे हर एक वार्ड से 25 महिलाएं संगठन से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है!