Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.
Rajnath singh suniti bhatt ki shadi mei hue shamil

ये किसकी शादी में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सीएम धामी भी हुए शामिल, आप भी जानिए।

Dehradun Delhi Nainital


हल्द्वानी। Big News Today केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को हल्द्वानी पहुंचे और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की पुत्री की विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी सुनीति भट्ट को बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया के सवालों पर उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। सिल्क्यारा टनल पर फंसे मजदूरों के सवाल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि टनल में फंसे मजदूरों को लेकर पूरा देश चिंतित है।

केंद्र और राज्य सरकार की पूरी मशीनरी वहां लगी है और मुख्यमंत्री खुद पल-पल उसकी निगरानी कर रहे है, जल्द सभी मजदूर रेस्क्यू कर लिए जाएंगे। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि सभी पांच राज्यों में भाजपा की सरकार बने। यही लक्ष्य निर्धारित करके हमारी पूरी पार्टी काम कर रही है। हमें सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।