Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम ने दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

Dehradun Uttarakhand






देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोहियाहेड हेलीपैड (ऊधमसिंह नगर) पर जनता व जनप्रतिनिधियों  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।

उन्होंने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी,  गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शासनी, एडीएम पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *