Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की प्रमुख समस्याओं का निस्तारण शीघ्र होगा : पुष्कर धामी

Dehradun Uttarakhand


 Consulting Editor : Mo Faheem 'Tanha'

देहरादून (Big news today)। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार कल्याण महापरिषद के प्रतिनिधि मंडल ने आज महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  अवधेश पन्त के नेतृत्व में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। मैसूर के प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर का अंग वस्त्र एवं स्वदेशी का प्रतीक गांधी जी का चरखा भेंट कर सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री को उत्तराखंड के लगभग 22000 स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की ओर से तीन सूत्रीय प्रमुख मांगों हेतु ज्ञापन प्रेषित किया

। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को सन 2022 में सेनानी परिवारों के सम्मेलन में उनके द्वारा मंच से की गई तीन घोषणाओं एवं उनके क्रियान्वित होने पर विशेष आभार व्यक्त करते हुए देहरादून में उनके कार्यकाल में ही आवंटित भूमि पर नव निर्मित भव्य उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी सदन हेतु धनराशि आवंटित करने की मांग की। पंत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बाद पुष्कर सिंह धामी ही ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिनके मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान की दृष्टि से देखा गया।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश के सेनानी परिवारों की विभिन्न विभागों में लंबित  समस्याओं के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को आदेशित करने करेंगे। मुख्यमंत्री ने सौहार्दपूर्ण बातचीत में प्रस्तुत ज्ञापन में लिखित मांगों का गंभीरता पूर्वक विचार कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह बुटोला, सत्य प्रकाश चौहान एवं भारत सिंह नेगी सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *