Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के अंतर्गत उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सराहनीय पहल।

Dehradun


Consulting Editor : Mo Faheem ‘Tanha’
देहरादून(Big news today)। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के अंतर्गत उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा देहरादून में पेंशनर्स की सुविधा के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज CGHS वेलनेस सेंटर, DD-2, पी एंड टी कॉलोनी, देहरादून में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) बनाने हेतु शिविर लगाया गया। शिविर में पेंशनर्स के जीवन प्रमाण पत्र तैयार करने के साथ-साथ उन्हें आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक द्वारा अपने मोबाइल फोन से स्वयं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

एसोसिएशन द्वारा यह अभियान नियमित रूप से तीन स्थानों पर संचालित किया जा रहा है।
सोमवार: CGHS वेलनेस सेंटर DD-1, मिलन विहार।
गुरुवार: CGHS वेलनेस सेंटर DD-2, पी एंड टी कॉलोनी।
शनिवार: CGHS वेलनेस सेंटर DD-3, सर्वे चौक।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष-बलवीर सिंह नेगी ने भारत सरकार की इस जनहितकारी पहल का स्वागत करते हुए कहा कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा पेंशनर्स के लिए अत्यंत लाभकारी है। अब पेंशनर्स को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए बैंक अथवा अन्य कार्यालयों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। वे आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से देश के किसी भी स्थान से, यहां तक कि विदेश में रहते हुए भी, अपना जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से जमा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का प्रयास है कि अधिक से अधिक पेंशनर्स इस आधुनिक डिजिटल सुविधा का लाभ उठाएं और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनें। विशेष रूप से वरिष्ठ एवं सुपर सीनियर पेंशनर्स को इस सुविधा से बड़ी राहत मिल रही है।

इस अभियान को सफल बनाने में महासचिव- रविंद्र दत्त सेमवाल, संयोजक- डॉ. स्वामी एस. चंद्रा, उपाध्यक्ष- एच.एस. काला, कोषाध्यक्ष- अनिल उनियाल, संगठन सचिव- श्रीकांत बिमल एवं गणेश कोठारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

एसोसिएशन ने सभी केंद्रीय पेंशनर्स से अपील की है कि वे निर्धारित शिविरों में पहुंचकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के साथ-साथ इसकी प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी प्राप्त करें।

(उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का संकल्प है – पेंशनर्स की सुविधा, सम्मान और डिजिटल सशक्तिकरण)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *