Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने BJYM की नयी टीम का किया एलान , 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश मंत्री सहित कई पदाधिकारी कार्यकारिणी में शामिल

Uttarakhand


देहरादून- ( Big News Today)

उत्तराखंड में BJYM की नई टीम घोषित, देर रात को प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने सूची की जारी।

भाजपा युवा मोर्चा ने घोषित की अपनी प्रदेश कार्यकारिणी।

रवि पाल और महानगर से विपुल मैंदोली को बनाया गया प्रदेश महामंत्री।

6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश मंत्री सहित कई पदाधिकारी कार्यकारिणी में शामिल।

भाजयुमों ने विपुल मैंदोली पर एक बार फिर भरोसा जताया है और इस बार प्रदेश महामंत्री कि ज़िम्मेदारी दी है । आपको बता दे कि लम्बे समय से पार्टी के वफ़ादार और कर्मठ नेता है विपुल मैंदोली, लम्बे समय संगठन में काम कर रहे है।इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सम्भाल रहे थे।

फोटो- विपुल मैंदोली,प्रदेश महामंत्री

भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी टीम में शुभम सिमल्टी को शामिल किया है शुभम को भी पार्टी ने मेहनत का फल दिया है। शुभम को महानगर से गढ़वाल संयोजक की ज़िम्मेदारी दी गयी है।आपको बता दे कि डीएवी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है शुभम और लगातार छात्रों के और युवाओं के हित में कार्य करते आ रहे है।

फोटो- शुभम सिमल्टी , गढ़वाल संयोजक

महानगर से पहली बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये है अर्चित डावर जो भाजयुमों में लंबे समय से जुड़े हुए थे।

फोटो- अर्चित डावर , प्रदेश उपाध्यक्ष

महानगर से राजेश रावत को बनाया प्रदेश मंत्री।