Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

23 अगस्त से प्रारंभ होने वाले आगामी मानसून सत्र की कार्यवाही को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में 19 अगस्त( वृहस्पतिवार) को विधानमंडल दल के नेताओं एवं कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आहूत की गई है

Uttarakhand



देहरादून 18 अगस्त Big News Today

23 अगस्त से प्रारंभ होने वाले आगामी मानसून सत्र की कार्यवाही को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में 19 अगस्त( वृहस्पतिवार) को विधानमंडल दल के नेताओं एवं कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आहूत की गई है।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने अवगत किया है कि 19 अगस्त को 3:30 बजे विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक एवं 4:00 बजे कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी।बैठक के दौरान पांच दिवसीय मानसून सत्र के दौरान होने वाले विधायी कार्यों को लेकर सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही अग्रवाल ने कहा कि दलीय बैठक के दौरान उनके द्वारा पक्ष एवं विपक्ष से सदन को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए पूर्ण रुप से सहयोग की अपेक्षा की जाएगी।