Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया रुद्राभिषेक

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन सुबह राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया। राष्ट्रपति ने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 97वां आधारिक पाठ्यक्रम में शामिल होनी मसूरी पहुंचीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल भी उनके साथ मसूरी पहुंचे। दूसरी ओर दून विश्वविद्यालय में तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।