Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भर्ती परीक्षाओं में समय और सवाल घटाएगा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)

Uttarakhand


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कोरोना काल में भर्तियों की अटकी गाड़ी आगे बढ़ाने की कोशिशों में जुट गया है इसके तहत आयोग की ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में परीक्षा का समय और सवालों की संख्या कम की क़वायद तेज हो गयी है ।जल्द ही आयोग इसपर फैसला लेने जा रहा है कोरोना की पहली लहर के दौरान आयोग ने कई भर्ती परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन किया था आयोग ने टेबलेट के माध्यम से भी सफलतापूर्वक ऑनलाइन भर्ती परीक्षाए करायी थी अब कोरोना की दूसरी लहर के दौरान यही तरीके को आगे बढ़ाते हुए आयोग परीक्षाओं का समय और सवालों को घटाने पर काम कर रहा है आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इसके तहत परीक्षा समय दो घंटे से घटाकर डेढ़ घंटे करने और सवालों की संख्या 100 से घटाकर 80 करने पर विचार किया जा रहा है