Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

‘बिलाल चौधरी’ ने जीता बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल, बतौर मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्य ने की शिरकत।

Uttarakhand


देहरादून, 9 अक्टूबर 2022 :- बॉडी बिल्डिंग में लगातार कई खिताब जीत चुके बिलाल चौधरी ने एक बार फिर गोल्ड मैडल जीतने के साथ ही ओवरऑल चेम्पियनशिप का भी खिताब हासिल किया है। एनसीपी उत्तराखंड स्टेट चेम्पियनशिप शनिवार 8 अक्टूबर को ईसी रोड स्थित आईआरटीडी ऑडिटोरियम में आयोजित की गई थी। 

फोटो: ओवरऑल चेम्पियन बिलाल चौधरी

चैम्पियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि खेलमंत्री रेखा आर्य ने शिरकत की और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित कर हौसला बढ़ाया। National physique committee ने mr. Uttarakhand championships 2022 आयोजित की थी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पंजाब, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड के बिलाल चौधरी ने ओवर आल चैंपियनशिप विजेता बनकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पंजाब, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। एनसीपी उत्तराखंड स्टेट चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड का नाम रोशन करते हुए बिलाल चौधरी ने 65 above ग्रुप में गोल्ड मैडल जीतने के साथ ही ओवरऑल चैंपियनशिप विजेता का खिताब भी हासिल किया है।बिलाल चौधरी उत्तराखंड स्टेट का प्रतिनिधित्व करते हुए कई चैंपियनशिप विजेता रह चुके है। हाल ही में हल्द्वानी में आयोजित (आईबीबी एफ) इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन की और से आयोजित चैंपियनशिप में (85 वेट) में गोल्ड मैडल हासिल किया था। इसी तरह से अलग अलग राज्यों में भी बिलाल चौधरी उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुके है।