Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नैनीताल में तीन दिनों तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नीति आयोग की टीम के साथ उत्तराखंड के विकास को लेकर करेंगे मंथन

Dehradun Uttarakhand


नैनीताल/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक नैनीताल दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम धामी, उत्तराखंड कैबिनेट के सभी मंत्री और प्रदेश के सभी डीएम नीति आयोग की बैठक में शिरकत करेंगे. नैनीताल में होने वाली इस बैठक को लेकर जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने आज अपर जिला अधिकारी अशोक जोशी, अपर जिलाधिकारी वित्त शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम राहुल शाह समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की.

बता दें कि 1961 तक उत्तरप्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहे सरोवर नगरी नैनीताल में तीन दिनों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नीति आयोग की टीम के साथ उत्तराखंड के विकास को लेकर मंथन करेंगे. बैठक में उत्तराखंड को 2025 तक देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने पर राय शुमारी होगी. बैठक में उत्तराखंड के सभी मंत्री, जिलाधिकारी समेत तमाम छोटे से लेकर बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे. ये सभी उत्तराखंड को विकसित राज्यों में शामिल करने पर अपने विचार विमर्श करेंगे. जिसके बाद उत्तराखंड के विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा.