Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड की वैष्णवी केबीसी की हॉट सीट पर, उपलब्धि से विवि में खुशी की लहर

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बी.ए मास कम्युनिकेशन 2019 बैच की छात्रा वैष्णवी कुमारी ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर पहुंचकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर पहुंचकर वैष्णवी कुमारी ने ना केवल उत्तराखण्ड बल्कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्रा होने के नाते विश्वविद्यालय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने वैष्णवी के उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर यू.एस. रावत ने कहा कि उन्हें छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व है और विश्वविद्यालय अपनी ओर से छात्रों की प्रगति के लिए सतत प्रयासरत है।