Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

आज शाम होगी उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज शाम को होगी। बैठक में प्रदेश में चल रहे पेपर लीक विवाद के बीच सरकार समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला ले सकती है। शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं का प्रस्ताव आ सकता है।

मुख्यमंत्री धामी पहले ही इसके बारे में बता चुके हैं कि, सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अटकी हुई करीब आठ भर्ती परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग व अन्य भर्ती संस्थाओं से करा सकती है। इसके अलावा भू-कानून पर समिति की सिफारिशों को कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है।