Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यसचिव ने कालाबाजारी करने वालों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन को कहा, बॉर्डर पर चेकिंग सख्त करने के भी अफसरों को दिए निर्देश

Uttarakhand



देहरादून

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने गुरुवार को सचिवालय में कोविड-19 के सम्बन्ध में प्रदेश स्तर के नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दवाओं एवं ऑक्सीमीटर आदि की कालाबाजारी रोकने हेतु सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोविड के प्रसार को रोकने हेतु एनफोर्समेंट पर भी फोकस किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से चेक किया जाए ताकि उनकी ट्रेसिंग सुनिश्चित की जा सके। बॉर्डर चेक पोस्ट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड पेशेंट की लगातार माॅनिटरिंग कर टेली कन्सल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव अमित नेगी, सचिन कुर्वे, राधिका झा, सौजन्या सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।